बाढ़ ने झगड़ा-फसाद पर लगाया लगाम, 20 दिनों में मनेर दियारे से 1 भी मामला नहीं आया
पटना, सितम्बर 12 -- अमोल बजाज, मनेर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में झगड़ा-फसाद पर लगाम लगा है। मनेर के दियारे में जहां हर रोज जमीन विवाद, मामूली बातों पर कहासुनी होती थी और बात-बात पर लोग थाने पहुंच रहे थे वहां बाढ़ आने पर पिछले 20 दिनों से झगड़े-फसाद की आवाज थम सी गई है। मनेर दियारे की छह पंचायतों के 18 गांव बाढ़ में घिरे हैं। 60 हजार की आबादी इसकी मार झेल रही है। लेकिन थाने में इन गांवों से झगड़े, फसाद या भूमि विवाद का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। 60 हजार की आबादी मनेर प्रखंड और दियारा में पिछले 20 दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रही है। पुलिस के रिकॉर्ड बताते हैं कि सामान्य दिनों में इन क्षेत्रों से रोजाना दो से पांच आवेदन थाने में आते थे। इनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, अवैध शराब, आपसी मारपीट, गली-नाली विवाद और छोटी चोरियों जैसी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.