बगहा, अक्टूबर 2 -- बगहा। गंडक नदी की उफान और चंपारण तटबंध टूटने से जिले के बगहा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। इससे रिहायशी बस्तियों और संपर्क सड़कों के साथ ग्रामीण परिवारों के घरों में रखा अनाज और खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। बगहा क्षेत्र के किसानों को एक महीने के भीतर दूसरी बार गंडक की बाढ़ का सामना करना पड़ा है। पहली बाढ़ के बाद किसानों ने बची फसलों को सहेजने का प्रयास किया था। दोबारा आई बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ का प्रभाव घरों का अनाज सड़ा, खेतों में धान और गन्ना बर्बाद : बाढ़ का पानी अचानक गांवों में घुसने से ग्रामीणों को सामान और अनाज सुरक्षित स्थान पर ले जाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। शहर के वार्ड 01 निवासी सोहित राम ने बताया कि घर में रखा धान, गेहूं, चावल और द...