बाढ़ निरोधक कार्य पूरा, बांधों पर तटबंध श्रमिकों की तैनाती
मोतिहारी, जुलाई 11 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। संभावित बाढ़ को लेकर चम्पारण बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी अलर्ट मोड में है। बाढ़ को लेकर कटाव निरोधक कार्य पूरा कर लिया गया है। बेतिया से लेकर वैशाली के लालगंज तक बांधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। बाढ़ आने पर तटबंधों पर निगरानी रखने के लिए तटबंध श्रमिक तैनात किये गये हैं। चम्पारण बाढ़ प्रमंडल अंतर्गत 69.4 किलोमीटर लंबाई में तटबंधों पर तटबंध श्रमिक नजर बनाए हुए हैं। मानसून ब्रेक करने के बावजूद फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन तटबंधों पर कनीय अभियंता व सहायक अभियंता भ्रमणशील हैं। जियो बैग व लोकल बालू भरी बोरी का स्टॉक: साइट व तटबंधों के संवेदनशील बिंदु के आसपास लोकल बालू भरी बोरियां व जियो बैग का भरपूर स्टॉक रखा गया है। इसके अलावा गोदाम में बाढ़ निरोधक सामग्री की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.