भागलपुर, अगस्त 25 -- नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध ध्वस्त होने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तटबंध ध्वस्त होना सम्राट सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता और बाढ़ व कटाव नियंत्रण व्यवस्था की नाकामी का बड़ा प्रमाण है। तटबंध की हालत अचानक खराब नहीं हुई। समय रहते इसकी निगरानी क्यों नहीं हुई। मरम्मत के नाम पर क्या किया गया, स्थानीय सांसद और विधायक ने समय रहते क्या कदम उठाए। लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अराजकतत्वों ने काटा बंधा, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...