बांदा, जून 20 -- पैलानी। पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने आने वाली बाढ़ को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के लेखपालों डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग वन विभाग पशु विभाग पुलिस विभाग सिंचाई विभाग तथा राजस्व विभाग सहित सभी विभागों की आवश्यक बैठक बुलाकर बाढ़ से निपटने के लिए निर्देश देते हुए कहा की बाढ़ के दौरान किसी महिला की डिलीवरी या बच्चे गंभीर बीमार हैं तो उन्हें चिन्हित किया जाए। डॉक्टर को तत्काल सूचित किया जाए लेखपाल हर गांव में तैनात रहें। मौके पर कितनी नाव हैं उनकी जानकारी प्राप्त करें। पिछले वर्ष जो बाढ़ में जो भी परेशानियां हुई है उनकी जानकारी पहले से ले ली जाए हर गांव गांव जाकर सफाई कर्मचारियों को पशु विभाग को दवाई व भूसाचारे की व्यवस्था पहले से कर लें। विद्युत विभाग की लाइन जहां डूब गई है विद...