बाढ़ नियंत्रण कक्ष खुला पर आंकड़े नहीं
प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। मानसून आगमन के मद्देनजर संगम क्षेत्र के त्रिवेणी बांध स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में सोमवार से बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोल दिया गया। इस केंद्र के माध्यम से गंगा-यमुना और टोंस के जलस्तर पर निगरानी की जाएगी। बाढ़ संबंधी सूचनाएं दी जाएंगी। हालांकि नियंत्रण कक्ष खुलने के बाद भी गंगा-यमुना के वर्तमान जलस्तर उपलब्ध नहीं हो सका। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि नियमित जलस्तर लेने की अभी तैयारी हो रही है। कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि अभी पूरी तैयारी नहीं हो पाई है। सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 अक्तूबर तक सक्रिय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.