हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 7 -- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में बिहार के विकास के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट का फोकस इस बार भी पूर्वोत्तर के राज्यों पर है। बजट में 12.50 लाख करोड़ आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे, जिसका बड़ा हिस्सा बिहार जैसे राज्यों के लिए होगा। आने वाले समय में विकसित भारत 2047 के लिए बिहार की भूमिका सबसे अहम होने वाली है। पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि बजट में विकास का ग्रोथ इंजन टियर टू एवं थ्री शहरों के विकास की योजना बनाई गई है। इस समय ऐसे शहरों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार में है। बिहार के छोटे शहरों का कायाकल्प होगा। बौद्ध सर्किट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.