बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। संभावित बाढ़ की चुनौती को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय की अध्यक्षता में गुरुवार को बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं आपदा विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, राहत शिविरों की व्यवस्था, नावों, दवाइयों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी...