कृष्ण कुमार, जुलाई 7 -- गुरुग्राम में मंगलवार को हुई 76 मिलीमीटर (एमएम) की मूसलाधार बारिश ने शहर को पूरी तरह से पानी-पानी कर दिया। महज कुछ घंटों की इस भारी बरसात से शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और तमाम मुख्य सड़कें और एक्सप्रेसवे जलमग्न हो गए। जलभराव का आलम यह था कि जिला उपायुक्त (डीसी) आवास के सामने मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां से गुजर रहे दो वाहन मलबे और पानी के बीच फंस गए। बारिश के कारण नरसिंहपुर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक से दो फीट गहरा पानी जमा हो गया। इसके चलते हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा भयंकर जाम लग गया, जिसमें हजारों राहगीर और गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। इसके अलावा राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक, वाटिका चौक, शीतला माता रोड, राजेंद्र पार्क और द्वारका एक्सप्रेसवे सहित शहर के सैकड़ों प्रमुख चौराहों...