मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। जिला स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी की बैठक के दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभावित बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों को पुख्ता कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए बाढ़ चौकियों का चिन्हांकन और जल निकासी के उचित प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता को नदियों, रजवाहों और नालों की सफाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिन विभागों के पास पंपसेट हैं, उनकी सूची सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि जलभराव वाले क्षेत्रों में उनका उपयोग हो सके। तहसीलदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों के नाविकों के नाम, पता और मोबाइल नंबर की सूची तैयार रखें। साथ ही, विद्युत आपूर्ति सुन...