संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरयू नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे। बाढ़ से‌ सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत ड्रेनेज खंड दो के नियंत्रणाधीन सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध के किमी 18.400 पर क्षतिग्रस्त लोक निर्माण विभाग की पुलिया एवं किमी 19.100 पर गायघाट, ढोल बजा, सियार कला एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड दो अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी एवं वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को भरने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Deo...