बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस, जवाब तलब
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- पीलीभीत। शारदा नदी किनारे जब स्थितियां कुछ ठीक हुई तो अब शहर के पास देवहा नदी ने आंखें तरेर दी। नदी के निशाने पर आए पक्के निर्माण व दरख्त को बचाने के लिए अब तक नहीं किए गए मजबूत प्रबंध पर डीएम आलोक कुमार ने नाराजगी जताई है। डीएम ने बाढ़ खंड क अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। पिछले दिनों तीन दिन की लगातार बारिश के बाद जब पूरा सिस्टम शारदा नदी के किनारे पूरनपुर और और कलीनगर समेत देवहा नदी के किनारे के घाटों पर होने वाले नुकसान से बचाव के लिए तैनात था। तभी देवहा नदी ने खामोशी से शहर के पास ही चंदोई के आगे नावकूड को निशाना बना लिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नावकूड में देवहा नदी कर रही कटान, दीवार और पेड़ लील लिए नावकूड में कटान की खबर को सबसे पहले हिन्दुस्तान ने प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.