बाढ़ क्षेत्र में चल रहे हैं 180 सामुदायिक केंद्र
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम रिची पांडेय के निर्देश एवं सतत अनुश्रवण में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 152 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदीराहत कार्यों की जानकारी समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बुधवार को अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी। अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले में वर्तमान जलस्तर 43.28 मीटर दर्ज किया गया है जबकि खतरे का निशान 41.76 मीटर तथा उच्चतम बाढ़ स्तर 43.52 मीटर है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.