बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, टीम ने किया दौरा
गंगापार, अगस्त 31 -- टोंस और गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। उरुवा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सीएचसी रामनगर की स्वास्थ्य टीम जरूरी दवाओं के साथ लगातार भ्रमण कर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का जायजा ले रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को समहन, अमिलिया खुर्द, चौकी बगहा तथा सिरसा के गंगाघाट क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान हेल्थ सुपरवाइजर उमेश चंद्र, मनोज सविता, अनुपम पटेल, रत्नेश राय, सुनील कुमार मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.