लखनऊ, अगस्त 20 -- -पहाड़ों में लगातार बारिश और बैराजों से भारी डिस्चार्ज के बीच जिलों में सक्रिय हुईं बाढ़ चौकियां तट संरक्षण कार्यों से संवेदनशील गांवों को मिली राहत, कंट्रोल रूम से 24 घंटे अनवरत निगरानी लखनऊ/बिजनौर/बाराबंकी, हिटी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और प्रमुख बैराजों से नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रदेश के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। बिजनौर में हरिद्वार बैराज से गंगा में 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाला है।

बाराबंकी में सुरक्षा उपाय बाराबंकी में सरयू नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बावजूद बाढ़ पूर्व कराए...