बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। भारी वर्षा व बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों को बाढ़ एवं डूबने की घटनाओं से बचाव के लिए सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। डीएम अमित आसेरी ने कहा कि जिलेवासी सावधानी, जागरूकता एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर बाढ़ एवं डूबने की घटनाओं से बचाव में सहयोग करें। नागरिक नदी, नाले, तालाब एवं तेज बहाव वाले पानी के पास अनावश्यक न जाएं। जलभराव वाले मार्गों से आवागमन करने से बचें तथा बच्चों को विशेष रूप से नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों से दूर रखें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राप्ती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों व संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। नाव से यात्रा करते समय सुरक्षा ...