मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- ठाकुरद्वारा। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश और उत्तराखंड के डैम से पानी छोड़े जाने के कारण मुरादाबाद जनपद में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रामनगर स्थित कोसी बैराज से 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पुलिस प्रशासन ने रामगंगा, गांगन, कफला और कोसी नदी के किनारे बसे गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने और फसल को नुकसान की संभावना है। कहां-कहां अलर्ट - यह भी पढ़ें- रामगंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरीअलर्ट क्षेत्र थाना कांठ और डिलारी - मोहल्ला इमरत घाट, मुंशीपुरा, थाना सिविल लाइन में रामगंगा किनारे बसे अमरपुर काशी, अर्जुन का सोल, सुंदर घाट, कंसीपुरम, वारसीनगर, बकसन।अलर्ट क्षेत्र थाना छजलैट क्षेत...