पटना, सितम्बर 6 -- बिहार में बाढ़ ने भयावह रूप अख्तिया कर लिया है। गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में उफान से राज्य के 12 जिलों के 66 प्रखंडों की 330 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार में तबाही लाने वाली बाढ़ को राष्टीय आपदा घोषित करे और इससे निपटने के लिए पांच हजार करोड़ का विशेष पैकेज सहायता के तौर पर दे। उन्होंने बाढ़ से परेशान लोगों की सहायता के लिए सेना की मदद लेने की अपील की है। यह भी कहा है कि चुनाव में बिहार का बार बार दौरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आपदा में आकर सर्वेक्षण करें और लोगों को राहत पहुंचाएं। सोशल मीडिया पर बयान जारी कर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस समय बिहार का 𝟕𝟔...