बाढ़ के समय मरीजों के इलाज के बताये तरीके
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में मंगलवार को फ्यूजन परियोजना के सौजन्य से जिले के चार प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, बीएचएम-बीसीएम, फार्मासिस्ट, सीएचओ और एएनएम का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण का संयोजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह ने किया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाढ़ के दौरान गैर संचारी रोगों जैसे बीपी, शुगर और सांस के मरीजों का इलाज एवं देखभाल के तरीके सिखाये गए। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सीके दास एवं सलीम जावेद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने किया। प्रशिक्षक के तौर पर डॉ. तूलिका सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. प्रिया कुमार और प्रीति वाजपेयी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.