प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। चित्रकूट में बाढ़ के बीच दो बुजुर्गों की जिंदगी उस समय संकट में फंस गई, जब मंदाकिनी की उफनती जलधारा ने चारों ओर से उन्हें घेर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण जमीन से राहत पहुंचाना मुश्किल हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने नाव के जरिए दोनों तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन हालात बेहद जोखिम भरे थे। ऐसे में भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाला और दोनों बुजुर्गों को बचा लिया।सेना के प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर तत्काल चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ में फंसे बुजुर्गों के लिए फरिश्ता बनी वायुसेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया। तेज हवाओं और नीचे उफनते पानी के ...