बाढ़ के बाद अगलगी ने भी उजाड़ा गरीब परिवार का आशियाना
कटिहार, सितम्बर 21 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। बाढ़ से बचने के लिए बांध पर शरण लिए एक परिवार पर सोमवार शाम एक और आफत टूट पड़ी। खाना बनाने के दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में चौकी, कपड़े, खाने-पीने का सामान, बक्सा समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना किशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित सब्जी टोला की है। समाजसेवी मोफज्जल हुसैन ने बताया कि किशनपुर पंचायत चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। बाढ़ प्रभावित मोहम्मद एनासुल अपने परिवार के साथ जान बचाकर शंकर बांध पर शरण लिए हुए थे। उन्होंने बांध पर झोपड़ी बनाकर पिछले कई दिनों से बाल-बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा कर रहे थे। सोमवार की शाम खाना बनाने के दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.