मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- मोरना। कष्ट और असुविधाओं पर आस्था भारी पड़ रही है। खादर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से जलमग्न हुए मार्गों से शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर गुजर रहे हैं। मोरना-लक्सर मार्ग के कई स्थानों पर बाढ़ का पानी भर गया है। मजलिसपुर तौफीर, सीताबपुरी तथा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर भारी जलभराव के कारण जहां वाहन फंस रहे हैं, वहीं भगवान भोलेनाथ के भक्त आस्था में सराबोर होकर पवित्र गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। दरियाबाद निवासी गौरव भोला, अनिकेत भोला, अनुज भोला और गोलू भोला ने बताया कि वे 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर जा रहे हैं। वहीं मवाना क्षेत्र के शिवभक्त राजकुमार, सुमन भोली और दिव्या भोली आदि ने बताया कि वे बाढ़ के पानी से होकर कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक हजारो...