फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 29 -- फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाढ़ के पानी से सड़कें पूरी तरह जलमग्न होने के बावजूद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ग्रामीणों के हाल देखने पहुंचीं। डीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर करीब चार किलोमीटर तक बाढ़ का पानी पार कर बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंची और हालात का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को प्रशासन के मौके पर मौजूद होने का भरोसा मिला। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ग्राम अल्हादपुर भटौली, फकरपुर, कुडरी सारंगपुर एवं करनपुर घाट सहित रामगंगा नदी का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, प्रभावित परिवारों की संख्या, आवागमन, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा राहत सामग्री क...