बाढ़ के पानी में महिला समेत पांच की डूबने से मौत
भागलपुर, सितम्बर 11 -- सबौर (भागलपुर), संवाददाता। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक महिला भी शामिल है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए। एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी तरह एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी लोग गहरे पानी में डूब गए। हालांकि गोराडीह के सीओ कुमार शिवम ने बताया कि किसी पर्व को लेकर कुछ लोग सड़क पर बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे थे। ये लोग भी स्नान करने लगे। जिसमें पांव फिसलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.