बाढ़ के पानी में भीग गए पन्ने, लेकिन नहीं गले हौसले; सरस्वती ये की कहानी छू लेगी दिल
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- चिलचिलाती धूप में एक लड़की जमीन पर कुछ बिछा रही है। दूर से देखने पर लगता है कि शायद कोई कपड़ा या अनाज सूखने के लिए रखा जा रहा है लेकिन जब आप करीब जाते हैं तो कहानी कुछ और ही नजर आती है। वहां कपड़े नहीं, बल्कि एक छात्रा की जिंदगी भर की मेहनत, उसके सपने और उसका भविष्य सूख रहा है। कुदरत के कहर ने भले ही उसके घर में पानी भर दिया हो, लेकिन उसके हौसलों को वो डूबा नहीं पाया। यह कहानी है ओडिशा के गंजम जिले के पुरुषोत्तमपुर की रहने वाली 12वीं (प्लस टू) की छात्रा सरस्वती नायक की, जो बाढ़ में भीगी अपनी किताबों और कॉपियों को सुखाकर अपने सुनहरे कल को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और चक्रवात ने ओडिशा के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। गंजम और गजपति जैसे जिले इस कुदरती आफत का सबसे ज्यादा शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.