बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले में गंगा नदी के तटीय इलाका बछवाड़ा से लेकर साहेबपुरकमाल तक बाढ़ के पानी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। घर-घर में कमर भर तक पानी घुसने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हजारों एकड़ जमीन में लगी फसल जलमग्न हो गयी। इससे हरे चारे की कमी होने से पशुओं के समक्ष चारे का संकट हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में अधिकतर लोग छतों पर या घर के अंदर मचान पर रहने को विवश हैं।
बाढ़ के कारण हुई मौतें बाढ़ के पानी की वजह से मंगलवार को बलिया थाना के हुसैना व मिर्जापुर में दो किशोरियों के डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में हुसैना वार्ड नंबर- 10 निवासी शैलेन्द्र महतों की 21 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी व हुसैना वार्ड नंबर-नौ निवासी प्रिंस महतो की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.