मोतिहारी, सितम्बर 30 -- सुगौली, निज संवाददाता। सिकरहना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। प्रखंड की करीब आठ पंचायतों के साथ नगर के कई वार्डों में भी पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी खेतों और निचले इलाकों में फैलने लगा है। सुकुलपाकड़, माली, उत्तरी व दक्षिणी मनसिंघा, उत्तरी छपराबहास, उत्तरी सुगांव सहित अन्य पंचायतों के कई गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से तैयार धान की फसल डूबने लगी है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार होने के समय पानी में डूबने से दाने खराब होने के साथ पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।बाढ़ का पानी खेतों में फैलने से किसानो...