बाढ़ के दौरान राहत और बचाव को लेकर 514 नाव उपलब्ध
कटिहार, जुलाई 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सम्भावित बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य को लेकर 514 नाव उपलब्ध है l इसमें 197 सरकारी और 317 निजी नाव है l अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन फिरोज अख्तर ने बताया कि सरकारी नाव में 26 बड़ी नाव, 162 मझोले नाव तथा 9 छोटा नाव है l वहीं निजी नाव में 24 बड़ी नाव, 170 मझोले तथा 123 छोटी नाव शामिल हैं l एडीएम आपदा प्रबंधन ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ राहत शिविर को लेकर 417 स्थान को चिन्हित किया गया है l जिले में अभी 12 आश्रय स्थल है l जिसमें कदवा प्रखंड में तीन, प्राणपुर में दो, आजमनगर में तीन, बारसोई में दो तथा बलरामपुर प्रखंड में दो आश्रय स्थल है l आवश्कता होने पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में आश्रय स्थल बनाया जाएगा l बाढ़ का पानी मनिहारी, आजमनगर, कुरसेला , बारसोई प्रखंड के कई गाँवों में प्रवेश कर गया है l ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.