बाढ़ के दलदल में फंसा बाघ, निगरानी में जुटा वन विभाग
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- बिजुआ। शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण बने दलदल में शनिवार को एक बाघ फंसा हुआ देखा गया। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग ने ड्रोन के जरिए बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। बाघ को रेस्क्यू करने का अभियान भी विभाग चलाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, शारदा नदी का जलस्तर घटने से बेल्हा सिकटिहा के खेतों और झाड़ियों में पानी भर गया है। इसी पानी के बीच बने दलदल में बाघ के फंसे होने की सूचना मिली, जो तुरंत वन विभाग को दी गई। गोला और आरएसटी वन रेंज की टीमें जरूरी सामान के साथ मौके पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दोनों रेंज मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। इलाके में ज्यादा पानी होने से बाघ की सही जगह पता लगाने में दिक्कत आ रही है। वन विभाग ड्रोन कैमरे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.