बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए करें तैयारी:डीएम
सीतामढ़ी, जून 11 -- शिवहर। संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में अधिकारियों की बैठक डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएम ने मानसून और संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए सभी विभागों को समय रहते तैयारी पूरी करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत व मुआवजा वितरण की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची को तुरंत अपडेट करने और नए पंजीकरण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं बचाव दल और नावें की स्थिति की समीक्षा के दौरान अंचलवार गोताखोरों और आपदा मित्रों की मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने तथा नावों के एकरारनामा की संख्या बढ़ाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- आपदाओं से निपटने को अफसर रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.