सीवान, अगस्त 2 -- ​पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को बाढ़ के खतरे, उससे बचाव के उपाय, कौशल विकास और इमरजेंसी मॉक ड्रिल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मझवलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घरथवलिया, प्रेमहाता, सहलौर, ईटवा, वर्तवलिया, पचरूखी और बड़कागांव समेत तमाम विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि अत्यधिक बारिश या डैम से पानी छूटने पर बाढ़ की स्थिति बनती है। मौके पर शिक्षक राकेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, अरुण कुमार, संजय सिंह, रीमा कुमारी, कमलेश सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, सुनील सिंह, सुदर्शन सिंह, रामानंद सिंह, प्रशांत चंद्र, योगेंद...