लखीसराय, सितम्बर 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बड़हिया, लखीसराय, पिपरिया और सूर्यGardha अंचल के 58 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिला प्रशासन के अनुसार हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में 43.13 मीटर है, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.37 मीटर ऊपर है। हालांकि राहत की बात है कि गंगा के जलस्तर की प्रवृत्ति अब घटने की है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जिले के चार अंचलों की 19 पंचायतों के 58 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बड़हिया की आठ पंचायतों के 15 गांव, लखीसराय की पांच पंचायतों के 29 गांव, पिपरिया की पांच पंचायतों के 13 गांव और सूर्यगढ़ा की एक पंचायत का एक गांव शामिल है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में गंगा का जलस्तर चौबीस घंटे से स्थिरबाढ़ प्र...