गंगापार, अगस्त 31 -- यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुजावन देव मंदिर के कपाट सोमवार को बंद कर दिए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञान गोस्वामी ने बताया कि अब यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ही मंदिर में दर्शन हो सकेंगे। पिछले दो दिनों से यमुना के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से अब बाढ़ का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में मंदिर तक जाने वाली नाव को नदी के बहाव के कारण मंदिर के पास लगाना मुश्किल है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- 1978 जैसी बाढ़ याद कर दहशत में तराई इलाके के ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...