बाढ़ की पानी से घिरा जलमीनार, आपूर्ति बंद
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की बाढ़ प्रभावित चौरगांव, ढोल पहाड़ी और अमैया चौर बहियार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दूसरी बार बाढ़ का पानी फैलने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि, पूरा चौर बहियार फिर डूब गया है। पानी तेजी से बढ़ रहा है। यदि यही रफ्तार रही तो घरों में पानी घुस जाएगा। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। एक महीना तक पानी रहने से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। ढोल पहाड़ी में नल-जल योजना के बोरिंग में बाढ़ का पानी घुसने से सप्लाई बंद हो गई है। जिससे पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- निचले क्षेत्रों में गंगा नदी का पानी तेजी से फैल रहा, ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.