छपरा, अक्टूबर 3 -- मकेर में सात, परसा में दो व तरैया में एक शव बरामद बाढ़ की भयावहता सामने आई एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किए मकेर/ तरैया/ परसा, हिन्दुस्तान टीम। सारण में बाढ़ के बीच मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को पूर्व में डूबे और लापता 11 लोगों के शव बरामद किए गए। मकेर में सात, परसा में दो व तरैया-पानापुर में एक शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से शव बरामद किएम मकेर के हैजलपुर और बाघाकोल गांव के समीप गंडक नदी का बांध टूटने के बाद पूरा प्रखंड बाढ़ की चपेट में है। अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। पानी घटने के साथ ही बाढ़ की विभीषिका का असर भी सामने आने लगा है। बरामद शवों में मकेर थाना क्षेत्र के कस्बा मकेर दक्षिण टोला निवासी वसीम अंसारी के 17 व...