भागलपुर, अगस्त 30 -- नवगछिया, निज संवाददाता। हम गंगा मैया के भक्त हैं, गंगा मैया को मनाएंगे और मैया मानेगी। राघोपुर कटाव स्थल पर भावुक हुए पथ निर्माण मंत्री ईं. कुमार शैलेन्द्र ने शनिवार को ये बातें प्रेस से कही। डीएम के साथ राघोपुर में हो रहे कटाव देखने के बाद कटावस्थल पर हो रहे कटावनिरोधी कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि नदी शिफ्ट कर गई है। उसका धारा मूव कर गया है। नदी टेढ़ी हो गई है और गहराई बीच नदी के बजाए बांध के पास 20 से 30 मीटर किनारे आ गई है। नदी ने नया रास्ता खोल दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाढ़ की खबर...राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का फिर 20 मीटर हिस्सा नदी में समाया जिसके कारण कटाव हो रहा है, लेकिन हमलोग हारे नहीं है, कटाव रोककर रहेंगे। मंत्री ने कहा कि हम गंगा मैया के भक्त हैं। कई बार गंगा ...