बाढ़ की खबर...फैला हुआ बाढ़ का पानी निकलना शुरू
भागलपुर, सितम्बर 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा के जलस्तर में अब धीमी गति से कमी होने लगी है। हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब तीन घंटे में एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की जा रही है। गंगा का जलस्तर जैसे-जैसे कम हो रहा है, वैसे-वैसे चौर, बहियार और इलाके में फैला बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे निकलने लगा है। जलस्तर में कमी के बावजूद तौफिल, अंठावन, पकड़तल्ला, आमापुर तथा एकचारी स्टेशन के आसपास करीब डेढ़ सौ घरों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। कुआ, भयाना, गेरुआ और घोघा नदियों के जलस्तर में भी कमी आने लगी है और इन नदियों का पानी गंगा की ओर निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा.. खतरा टला नहीं हालांकि, इलाके में अभी भी बाढ़ का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.