भागलपुर, सितम्बर 6 -- अकबरनगर, संवाददाता। लाल निशान से ऊपर पहुंच चुके गंगा के जलस्तर के कारण अकबरनगर एवं आसपास के इलाकों में शनिवार को भी बाढ़ का कहर जारी रहा। रातोंरात कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इंग्लिश चिचरौन, श्रीरामपुर, महेशी, पैन, मकंदपुर, खेरैहिया सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर, अकबरनगर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर भवनाथपुर के पास करीब एक फीट पानी बहने लगा है। सड़क पर करीब 100 मीटर तक पानी का फैलाव हो गया है, जिससे आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। गंगा का पानी बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र का मुख्य सड़क मार्ग से संपर्क पहले ही टूट चुका है। अकबरनगर, महेशी...