भागलपुर, अगस्त 30 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में पिछले कई दिनों से बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई दिनों से घरों में जमा पानी अब दुर्गंध करने लगा है। तौफिल, अंठावन, पकड़तल्ला, आमापुर और एकचारी स्टेशन के निकट निचले इलाकों में रहने वाले करीब 250 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। ये परिवार अब भी घरों में रहकर रूखा-सूखा खाने को मजबूर हैं और घर छोड़ना नहीं चाहते। इधर, गंगा के जलस्तर में काफी धीमी गति से कमी शुरू हुई है। हालांकि गंगा से जुड़ी कुआ, भयाना, गेरूआ और घोघा नदियां अभी भी उफान पर हैं। फिलहाल तेज बारिश नहीं होने और झारखंड के पहाड़ी इलाकों से सहायक नदियों में अधिक पानी नहीं आने से स्थिति नियंत्रित है। यदि पहाड़ी क्षेत्रों से इन नदियों में पानी आता है तो बाढ़ की स्थिति और भयावह...