बाढ़ की आहट पर प्रशासन मुस्तैद,राहत-बचाव की तैयारी तेज
छपरा, अगस्त 27 -- गंडक में जलस्तर बढ़ने की आशंका एसडीआरएफ की छह टीमें मोटरबोट के साथ रहेंगी तैयार छपरा, नगर प्रतिनिधि। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के बाद गंडक नदी में संभावित जलस्तर वृद्धि को लेकर सारण जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार की देर शाम तक जिले से गुजरने वाली प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं, लेकिन नेपाल के कैचमेंट एरिया में बारिश और वहां से पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अगले 24 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण माना है। संभावित बाढ़ को देखते हुए निचले इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने से लेकर भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य और बचाव कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.