अमरोहा, सितम्बर 1 -- गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है लेकिन अब ग्रामीणों के सामने बीमारियों का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन से अधिक गांवों में 100 से ज्यादा लोग बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित बताए जा रहे हैं। गांवों में जलभराव, गंदगी व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। गांव इब्राहिमपुर, पपसरी खादर, मुकरमपुर, रसूलपुर बांगर, देवीपुरा उर्फ मोहम्मदपुर समेत आसपास कई गांवों में बाढ़ के बाद भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है। निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारी का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में एक से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। लोग बुखार...