बाढ़ का दायरा घटा, फिर भी 7 प्रखंडों के 782122 लोग प्रभावित
कटिहार, सितम्बर 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । कटिहार में बाढ़ का दायरा अब भी बड़ा है, हालांकि प्रशासनिक रिपोर्ट में वर्तमान प्रभावित आबादी में कमी दर्ज की गई है। जिला बाढ़ की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार जिले के 7 प्रखंडों के 52 पंचायत, 484 गांव और 40 वार्ड अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। वर्तमान में 7,82,122 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं अब तक की संचयी स्थिति में 59 पंचायतों के 607 गांव और 40 वार्डों की 9,39,766 आबादी प्रभावित बताई गई है। बाढ़ की स्थिति गंगा, बरंडी, कोसी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर से बनी है। कुर्सेला, बरारी, मनिहारी, अमदाबाद, मनसाही, समेली और प्राणपुर प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 8,24,728 और शहरी क्षेत्र में 1,15,038 लोग अब तक प्रभावित हुए हैं। कुल प्रभावित परिवारों की संख्या 2,13,955 है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.