बाढ़ का खतरा बढ़ा, बरहज नगर में प्रवेश कर गया सरयू का पानी
देवरिया, सितम्बर 30 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सरयू और राप्ती का उफान तबाही की तरफ बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे बरहज में बाढ़ की स्थिति गम्भीर होती जा रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर बह रही है। नगर के पटेल नगर में बाढ़ का पानी घुस रहा है। नदी के पानी सरयू के घाटों की जलसमाधि हो गई है। इसके अलावा दियारा क्षेत्र के 12 टोले पानी से घिर गए हैं। भदिला प्रथम मैरुण्ड है। तटबंधों की निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर बाढ़ का जायजा लिया। मंगलवार को शाम पांच बजे सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.25 मीटर ऊपर 67.75 मीटर पर बह रही है। सोमवार को जलस्तर 67.53 मीटर दर्ज किया गया था। नदी का पानी सन्त रविदास मंदिर के बगल के बने नाले के रास्ते पटेल नगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.