बाढ़ का खतरा नहीं, फिर भी पूर्व प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कन्नौज, सितम्बर 22 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी जारी रखी है। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ-साथ दूषित पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, एक पूर्व बाढ़ प्रभावित गांव में चिकित्सा दल ने पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरत के अनुसार उपचार व दवाएं वितरित कीं। लोगों को पानी उबालकर या क्लोरीन की टैबलेट डालकर पीने की सलाह दी गई। इसके अलावा स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई पर ध्यान देने और सुपाच्य व स्वच्छ भोजन करने के लिए जागरूक किया गया।
मच्छरों से बचाव बरसात में जगह-जगह पानी जमा होने से मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.