बाढ़ का कहर...गंगा का जलस्तर घटा, नए इलाकों में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
भागलपुर, सितम्बर 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा के जलस्तर में काफी धीमी गति से कमी के बावजूद बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। नए इलाकों में लगातार बाढ़ का पानी फैल रहा है। बुधवार की रात मोहनपुर गोघट्टा पंचायत के गोघट्टा, कचहरिया और बुद्धूचक गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए। चायटोला और मसदाहा गांव के कुछ घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। चारों ओर बाढ़ का पानी ही दिखाई दे रहा है। प्रखंड की 14 पंचायतों में अब तक 97,230 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 34 जगहों पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा, फिर भी खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर हालांकि, जिन पंचायतों में 50 से 100 घर ही बाढ़ से प्रभावित हैं, वहां रहने वाले पीड़ित परिवारों को अब तक समुचित राहत नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.