बाढ़ का कहर फिर बढ़ा, खन्नौत का पानी घरों में घुसा
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- शाहजहांपुर। लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते शाहजहांपुर में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। खन्नौत और गर्रा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। अक्षरधाम कॉलोनी और ख्वाजा फिरोज में पानी भरने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। लोधीपुर के लोगों को भी बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया गया है। खन्नौत नदी का पानी हनुमत धाम घाट के आसपास तेजी से फैल गया है। यहां कई घरों और रास्तों में पानी भर गया है। हनुमत धाम मंदिर परिसर भी पानी में डूब गया है। मंदिर की सभी सीढ़ियां और पैदल पाथवे जलमग्न हो चुके हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत शिविर को फिर सक्रिय कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.