छपरा, मई 27 -- अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने सुरक्षा की मांग की मकेर, एसं। प्रखंड के हैजलपुर गांव में गंडक नदी में हो रहे कटाव रोधी काम का निरीक्षण करने पहुंचे अवर प्रमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार के साथ गांव के दो लोगों ने गाली गलौज के साथ हाथापाई की । इस संबंध में अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना चौबीस मई की बताईं जाती है। दर्ज वाद में अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि वे कटाव रोधी काम का निरीक्षण करने गये थे कि आरोपी लोगों ने रंगदारी की मांग करते हुए गाली गलौज के साथ हाथापाई की। यह भी पढ़ें- प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी साथ ही धक्का देकर गंडक नदी में गिराने का प्रयास किया। भयभीत अवर प्रमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुल...