भागलपुर, अगस्त 27 -- अकबरनगर, संवाददाता।  बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने सुल्तानगंज व शाहकुंड प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसान कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ और बेमौसम बारिश की मार झेल रहे हैं। किशनपुर, खेरैहिया, इंग्लिश चिचरौन, महेशी, तिलकपुर सहित कई पंचायतों में बाढ़ का पानी आने से फसल बर्बाद हो गई है। मवेशियों के लिए चारा की भी गंभीर समस्या है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पशु चारा उपलब्ध कराने तथा बर्बाद फसल का तत्काल आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड दियारा क्षेत्र में बाढ़ का स्थिति बढ़ते जा रहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...