महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा दियारा के गांवों में बाढ़ का पानी काफी हद तक कम हो गया है। लेकिन बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमारियों का खतरा बन गया है। इन गांवों में बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन की मॉनिटरिंग में 68 सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। ये कर्मचारी सोहगीबरवा की सीएचसी में कैम्प किए हैं। इन गांवों के लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव हो रहा है, वहीं सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा का वितरण कर रही है। इसके साथ ही मच्छर रोधी एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया जा रहा है। इन गांवों के बाढ़ पीड़ितों के लिए 3500 किट बाढ़ राहत सामग्री भी यहां पहुंच गई है। गुरुवार से राशन किट का वित...