बाढ़ आपदा से निपटने को मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां
मथुरा, जून 13 -- मानसून एवं यमुना में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत केशी घाट पर प्रशासन ने मॉक ड्रिल किया। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और रिस्पांस टाइम का परीक्षण करना था। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा ने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर कहा कि आपदा के समय पूर्व तैयारियां जनहानि को न्यूनतम करने में सहायक होती हैं। इस दौरान एनडीआरएफ/फ्लड पीएसी के जवानों ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट की सहायता से यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार देने तथा एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने का अभ्यास किया। एसडीएम मांट दीपिका मेहर एवं तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने बाढ़ संभावित गांवों को चिह्नित कर राहत चौकियां स्थापित करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.